ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में डीएसपी आैर थानेदार के साथ बैठक की। एसपी ने सबसे पहले पिछले माह दिए गए निर्देश की समीक्षा की। इसके बाद लंबित वारंट को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। ग्रामीण एसपी ने सभी थानेदारों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि लंबित पासपोर्ट का निष्पादन निर्धारित समय पर करें। किसी भी हाल में पासपोर्ट लंबित नहीं होने चाहिए। इसके अलावा जुआ व शराब अड्डे के बारे में जानकारी जुटाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया। एसपी ने पिछले महीने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित भी किया।


