रांची| बरियातू थाना क्षेत्र स्थित रानी बगान की रहने वाली एक महिला की स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। उसकी इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई, जिसके बाद उसके बेटा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मृतका के बेटे विशाल सिंह ने कहा है कि उसकी मां मीना देवी, शादी समारोह में शामिल होकर बिहार से रांची पहुंची थी। बूटी मोड़ के पास बस से उतरने के बाद वह अपनी स्कूटी में बैठाकर मां को घर ले जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।


