बंद घर का ताला तोड़कर नगद व जेवरात की चोरी

रांची|सदर थाना क्षेत्र के बूटी मोड़ स्थित खजूरटोला में बंद घर का ताला तोड़कर अपराधियों ने नगद व जेवरात समेत लाखों की चोरी कर ली। पीड़ित शबनम सबा ने रविवार को एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में कहा है कि वह 9 मई को घर में ताला बंद कर पुरानी रांची स्थित नूर नगर अपने घर गई थी। अगले दिन लौटी, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है आैर सारा सामान बिखरा है। जांच करने पर पता चला कि बाइक आैर जेवरात के अलावा 28 हजार नगद गायब हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *