रांची |झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 11वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in के अनुसार, परीक्षा 20 मई को शुरू होगी और 22 मई तक चलेगी। विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के लिए यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10.45 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से होगी। परीक्षा में 40 बहु-विकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 11वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जैक की वेबसाइट से 13 मई से डाउनलोड किए जा सकेंगे। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे विद्यार्थियों को समय पर सूचित करें।


