रांची | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) रांची में व्यवहारिक वेदांत और मूल्यों के विज्ञान विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 28 और 29 मई 2025 को किया जाएगा। सेमिनार में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लब्धप्रतिष्ठ शिक्षाविद् अपने विचार साझा करेंगे, जिनमें प्रो जेम्स गोमेज, डॉ. स्टीफन मर्फी, प्रो. उपेंद्र और डॉ. एडीएन बाजपेई प्रमुख हैं। कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि इस सेमिनार में वेदांत से संबंधित कई उपयोगी निष्कर्ष निकल कर सामने आएंगे। यह जानकारी पीआरओ डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी।


