समर कैंप 20 मई से, छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका

झारखंड सांस्कृतिक कार्य निदेशालय पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में समर कैंप 2025 का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड कला मंदिर होटवार रांची के ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर डॉ. जयकांत इंदवार ने बताया कि निदेशक आसिफ इकबाल की अगुवाई में 15 मई से होने वाले इस आयोजन की तिथि बढ़ा कर 20 मई कर दी गई है। यह समर कैंप अब 20 मई से 31 मई तक आड्रे हाउस में आयोजित किया जाएगा। डॉ. इंदवार ने बताया कि इस कैंप के आयोजन से छात्रों को अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक मंच दिया जाएगा। कैंप में शामिल होने के लिए अबतक 10 स्कूलों के 150 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इच्छुक छात्र 18 मई तक रजिस्ट्रेशन करा सकते है। चयनित 150 छात्रों को प्रशिक्षक दे रहे हैं प्रशिक्षण
डॉ. इंदवार ने बताया कि चयनित 150 छात्रों को झारखंड कला मंदिर होटवार में प्रशिक्षक प्रशिक्षण भी दे रहे है। समर कैंप के दौरान छात्र चित्रकला, शास्त्रीय नृत्य, भरतनाट्यम, कथक एवं ओडिसी, गजल गायन, योग-ध्यान, मेहंदी-रंगोली, आर्ट एंड क्राफ्ट, फैशन एवं फैंसी ड्रेस शो, नाटक मंचन, ड्रामा, पारंपरिक लोक नृत्य, व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास संबंधित कार्यक्रमों का प्रदर्शन करेगें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *