भास्कर न्यूज | राजनांदगांव संस्कार सिटी स्कूल ठाकुर टोला में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी कैंप के आठवें दिन रायपुर ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर डीके पात्रा पहुंचे। शिविर में पहुंचते ही कैडेट्स ने उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद ब्रिगेडियर पात्रा ऑडिटोरियम में आयोजित सभा में कैडेट्स से मिले। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एनसीसी का उद्देश्य देश के लिए अच्छे नागरिक तैयार करना है। किसान और शिक्षक के योगदान को बताया। कहा, एक अन्न उगाता है, दूसरा जीवन की दिशा दिखाता है। सफलता के लिए त्याग जरूरी है।


