खेलो इंडिया : राज्य के निलेश को रजत व साजिद को कांस्य

रांची | खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में झारखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स और फुटबॉल में झारखंड के खिलाड़ियों ने पदक झटके और फाइनल में प्रवेश किया। वेटलिफ्टिंग के 45 किलोग्राम बालक वर्ग में झारखंड के निलेश लकड़ा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। वहीं, एथलेटिक्स की 110 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में साजिद ने 14.14 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया। ओबामी मुर्मू लंबी कूद के फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं, जबकि साकेत मिंज और पूनम कुमारी 400 मीटर के फाइनल में पहुंच चुके हैं। दूसरी ओर, बालक फुटबॉल टीम ने बेगूसराय में खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में मेघालय को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक संदीप कुमार, उपनिदेशक राजेश कुमार, एथलेटिक्स संघ के मधुकांत पाठक, सीडी सिंह, एसके पांडेय, चतरा के खेल पदाधिकारी तुषार राय और अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों एवं कोचों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *