कबड्डी : झारखंड ने तेलंगाना को हरा जीता कांस्य पदक

रांची | महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित 51वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में झारखंड की बेटियों ने दमदार प्रदर्शन िकया है। कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में झारखंड ने तेलंगाना को 29 अंकों से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह जीत सिर्फ एक पदक नहीं, बल्कि झारखंड की बेटियों के जुनून, टीमवर्क और कड़ी मेहनत का प्रतीक बन गई। टीम की इस सफलता में कोच शिव सागर और मैनेजर दिव्यांश राज की अहम भूमिका रही। इस उपलब्धि पर झारखंड राज्य कबड्डी संघ के सचिव संजय कुमार झा और अध्यक्ष तपन कुमार राउत ने पूरी टीम को बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *