कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के सरमाटांड़ स्टेशन के पास सोमवार देर रात हाथी के हमले में सतडीहा गांव निवासी 62 वर्षीय किसान बासुदेव यादव की मौत हो गई। वे बेटे और भाई के साथ पड़ियाडीह गांव में आयोजित एक बहुभोज से लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया, जिसके बाद तीनों ने फुट ओवर ब्रिज से पैदल सफर शुरू किया। इसी दौरान झाड़ियों से निकले एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। सूंड से लपेट कर पटक डाला बेटा और भाई तो किसी तरह जान बचाकर भाग निकले, लेकिन बासुदेव भाग नहीं सके। हाथी ने उन्हें सूंड से उठाकर पटक दिया और कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हाथी को भगाने की कोशिश की। उन्होंने मशाल जलाकर जानवर को दूर भगाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा। इधर घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बासुदेव यादव खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वन विभाग ने दी 25 हजार की सहायता घटना की सूचना के बाद जयनगर वन प्रक्षेत्र के रेंजर रविन्द्र कुमार मृतक के घर पहुंचे और तत्काल सहायता के रूप में मृतक के बेटे को 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी। कोडरमा डीएफओ सौमित्र शुक्ला ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं में कुल 4 लाख रुपए मुआवजे का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी होते ही शेष मुआवजा भी परिजनों को उपलब्ध कराया जाएगा। इलाके में हाथियों का आतंक जारी बताते चलें कि पिछले दो महीनों से कोडरमा क्षेत्र में हाथियों का आतंक बना हुआ है। हाथियों का झुंड गांवों में घुसकर किसानों की फसलें बर्बाद कर रहा है, झोपड़ियों को तोड़ रहा है और अनाज नष्ट कर रहा है। वन विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद हाथियों को आबादी वाले इलाकों से दूर नहीं किया जा सका है। वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि हाथियों के झुंड को क्षेत्र से हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। ————————————— इसे भी पढ़ें… जमशेदपुर में कॉल गर्ल की मौत, 1 लड़की-2 कस्टमर गिरफ्तार:लड़के बोले- होटल में 2 रूम लिए, शराब पार्टी की; लड़कियों में झगड़ा हुआ था जमशेदपुर में एक युवती की पंखे से लटकी लाश मिली है। मृतका का नाम आजाद बस्ती की रहने वाली रुखसार बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक लड़की और दो कस्टमर हैं। दोनों कस्टमर लड़के हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान ऋतुराज कुमार सिंह, पंकज कुमार के रूप में हुई है। लड़की का नाम दीपा कुमारी है। बताया जा रहा है कि चारों ने साकची थाना क्षेत्र स्थित होटल अल डोराडो में शराब पार्टी कर रहे थे। पार्टी के बाद दोनों लड़के और लड़कियां अलग-अलग कमरे में चले गए। इसी बीच दोनों लड़कियों के बीच लड़ाई होने लगी। हालांकि, लड़ाई क्यों हुई इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। पूरी खबर पढ़ें..


