बुद्ध पूर्णिमा पर पौधरोपण, गौतम बुद्ध के तैल्यचित्र पर िकया गया माल्यार्पण

दुमका| बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को गौतम बुद्ध के अवतरण दिवस पर श्रद्धा और अहिंसा के प्रतीक भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित हुआ। पहले सत्र में कुरूवा शहरी जलापूर्ति योजना डब्लू टी पी कैंपस में पीपल का पौधारोपण किया गया। पूजा-अर्चना के बाद पीपल का पौधा लगाया गया। इस अवसर पर ठाकुर श्याम सुन्दर सिंह, अशोक कुमार राउत, सिविल सोसायटी दुमका के सचिव संदीप कुमार जय बमबम, झंटु कुमार साहा, विनय कुमार सिंह, विमल मंडल, विभीषण मंडल, विवेक, तरुण, नवीन, सविता देवी मौजूद रहे। दूसरे सत्र में शाम 7 बजे वीर कुंवर सिंह चौक स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में भगवान बुद्ध के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में खीर का भोग प्रसाद स्वरूप अर्पित किया गया। इस मौके पर सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे। ठाकुर श्याम सुन्दर सिंह ने कहा कि आज के समय में भगवान बुद्ध के उपदेशों को अपनाना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *