फिर उठी शुगर मिल संचालन की मांग:30 दिसंबर को चंबल नदी में जल सत्याग्रह करेंगे किसान

हाड़ौती संभाग में एक बार फिर शुगर मिल संचालन की मांग उठी है। शुगर मिल संचालन की मांग ओर बिजली विरोध में किसानों 30 दिसंबर को केशवरायपाटन में चंबल नदी के तट पर जल सत्याग्रह करने का एलान किया है। आंदोलन को लेकर आडा गेला बालाजी मंदिर परिसर में किसानों की महापंचायत में इसकी घोषणा की है। केशवरायपाटन शुगर मिल संयुक्त किसान समन्वय समिति के नवीन श्रृंगी, हरिशंकर नागर ने बताया कि शुगर मिल के अविलंब पुनः संचालन ओर क्षेत्र के विद्युत व्यवस्थाओं को निजी हाथों में देने के विरोध में क्षेत्र के दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसानों की महापंचायत आडा गेला बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि दोनों मांगों को लेकर किसान 30 दिसंबर को चंबल में जल सत्याग्रह करेंगे। युवा किसान नेता गिर्राज गौतम ने बताया कि उनका किसी भी व्यक्ति या राजनेतिक दलों से विरोध नहीं है, लेकिन जब जिम्मेदार व्यक्ति ओर व्यवस्था आंखे और कान बंद कर ले तो फिर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना ही पड़ता है। चाहे सामने कोई भी हो ओर यही संकल्प क्षेत्र के किसान और युवा ले रहा है। किसान नेता दशरथ कुमार ने कहा कि शुगर मिल इस क्षेत्र के किसानों की धरोहर है जिसे चालू होने से कोई नहीं रोक सकता पिछले 22 वर्षों से इस क्षेत्र के किसानों ने अपने धरोहर को बचाने के लिए संघर्ष किया है और अब इस क्षेत्र का युवा इसके लिए आगे आया है। तो सभी की जिम्मेदारी बनती है कि उनका साथ दिया जाए। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया था परंतु वह बैठक में नहीं पहुंचे इससे किसानों में उनके प्रति गुस्सा भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *