चिरमिरी | केबी पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने अंतरराष्ट्रीय नर्स-डे पर जिले के अलग-अलग अस्पतालों में कार्यरत नर्सों को सम्मानित किया। जहां नर्सिंग के छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण ले रहे हैं, वहां नर्सों को पुष्पगुच्छ, स्वल्पाहार और पक्षियों के दाना-पानी के लिए मिट्टी का पात्र भेंट किया गया। नर्सों की जीवनशैली और अनुभवों को साझा करते हुए सेवा भावना और कार्य के प्रति निष्ठा से काम करने की प्रेरणा दी गई। कॉलेज की प्राचार्या प्रियांशु सिंह थॉमस, नर्सिंग विभाग की शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं सेवानिवृत्त नर्सों के घर भी पहुंचे। वहां उन्हें सॉल और मिट्टी का पात्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नर्सों ने अपने अनुभव भी साझा किए।


