स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने में नर्सों की भूमिका मह​त्वपूर्ण: प्रिंस

बैकुंठपुर | न्यू लाइफ हेल्थ एंड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर कार्यक्रम हुआ। शुरुआत फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर के सामने कैंडल जलाकर की गई। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि डॉ. प्रिंस जायसवाल, प्राचार्य डॉ. अंजना सैम्युअल और शिक्षकों ने किया। अतिथियों के स्वागत के बाद छात्राओं ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। बीएससी नर्सिंग छठवें सेमेस्टर की छात्राओं ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जीवनी और नर्सिंग क्षेत्र में उनके योगदान की जानकारी दी। डॉ. प्रिंस जायसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र की नई चुनौतियों से निपटने में नर्सों की भूमिका अहम है। उन्होंने नर्सिंग शिक्षा प्रणाली की उपयोगिता पर भी बात रखी। प्राचार्य डॉ. अंजना सैम्युअल ने इस वर्ष की थीम ‘हमारी नर्स हैं हमारा भविष्य… नर्सों की देखभाल से अर्थव्यवस्थाएं मजबूत होती हैं’ पर छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नर्स की भूमिका घर, परिवार और कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण होती है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने फिर से सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *