सीसी रोड पर डामर डाल छिपाई गड़बड़ी, विधायक ने की जांच

भास्कर न्यूज | रामानुजनगर राजापुर से माजा मोड़ तक बन रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी ने ब्लॉक मुख्यालय के उपरपारा में सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीसी रोड की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। अधिकारियों ने गड़बड़ियों को छिपाने के लिए सीसी रोड पर कमर्शियल डामर चढ़ा दिया। विधायक ने सड़क की हालत देखकर नाराजगी जताई। यह सड़क 56 करोड़ रुपए की लागत से बन रही है। मार्च 2022 में स्वीकृत हुई थी। तीन साल बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। बरसात से पहले भी सड़क तैयार नहीं हो पाएगी। विधायक ने कहा कि यह सड़क पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। ब्लॉक मुख्यालय की सीसी रोड में वाइब्रेटर मशीन का उपयोग नहीं किया गया। इसके बनने के कुछ दिन बाद ही गिट्टियां दिखने लगीं। इन्हीं गड़बड़ियों को छिपाने के लिए डामर की टायरिंग कर उसे दबाने की कोशिश की गई। जांच पर पहुंचे विधायक व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *