479 परिवारों को मिलेगा नया घर, गृह प्रवेश आज

भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर इस साल बारिश से पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मोर आवास मोर अधिकार अभियान में कोरिया जिले के 479 परिवारों को नया घर मिलेगा। 13 मई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन परिवारों को गृह प्रवेश कराएंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। आयोजन सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में होगा। कोरिया जिले से बड़ी संख्या में लाभार्थी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैकुंठपुर जनपद पंचायत के 298 और सोनहत जनपद पंचायत के 181 परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा। बीते 14 महीनों में जिले में 5 हजार से ज्यादा जरूरतमंदों को पक्का घर मिल चुका है। राज्य और केंद्र सरकार की पहल से यह संभव हुआ है। जिला प्रशासन ने बताया कि पात्र हितग्राहियों की सूची पारदर्शी तरीके से बनाई गई है। निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। हर लाभार्थी को निर्माण के अलग-अलग चरणों में प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी दिया गया है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2024-25 में कोरिया जिले को 9007 नए आवासों की स्वीकृति मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *