रतनजी रोड स्थित पुराना बाजार में रविवार की रात एक कंप्यूटर व्यवसायी से लूटपाट का प्रयास किया गया। कंप्यूटर व्यवसायी निरंजन लाल अग्रवाल अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक बदमाश ने उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। निरंजन लाल ने बदमाश का डटकर मुकाबला किया। इससे घबराकर अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कई व्यवसायी मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने बैंकमोड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अपराधियों ने घटना से पहले रेकी भी की थी पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। निरंजन लाल के अनुसार, बदमाश ने घटना से पहले रेकी भी की थी। यह बात CCTV फुटेज में साफ दिख रही है। जीटा के महासचिव राजीव शर्मा ने घटना की निंदा की है। उन्होंने पुलिस से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।


