सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परिणाम में झारखंड के 88.16 फीसदी बच्चे पास किए हैं। पटना जोन में आने वाले झारखंड के 483 स्कूलों के बच्चे इस बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं परीक्षा के लिए राज्य में 167 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जारी परिणाम में झारखंड में लड़कियों ने बाजी मारी है। प्रदेश में 89.47 फीसदी लड़कियां सफल हुई हैं। लड़कों के मुकाबले 2 फीसदी लड़कियां अधिक पास हुई हैं। परिणाम में छात्रों के पास होने का प्रतिशत 87.05 है। राज्य के 49110 बच्चे परीक्षा में हुए शामिल CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा के लिए झारखंड से 26937 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं छात्राओं की संख्या 22691 थी। इस तरह परीक्षा के लिए प्रदेश से 49628 बच्चे रजिस्टर्ड हुए थे। परीक्षा में कुल 49110 बच्चे शामिल हुए थे। इनमें छात्रों की संख्या 26596 थी। वहीं छात्राओं की संख्या 22514 रही। रिजल्ट में 23151 छात्र परीक्षा पास किए हैं। वहीं छात्राओं के पास होने की संख्या 20143 है। परीक्षा में झारखंड से 43294 स्टूडेंट्स परीक्षा पास किए हैं। इन साइट्स पर देखें रिजल्ट इसके अलावा, DigiLocker, UMANG ऐप, और SMS सेवाओं के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन ये केवल टेंपरेरी है। छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्कूल से लेनी होगी। ओरिजिनल मार्कशीट आगे की पढ़ाई और अन्य आधिकारिक कामों के लिए जरूरी होती है। स्कूल आमतौर पर स्टूडेंट्स को ओरिजिनल मार्कशीट के बारे में अपडेट कर देते हैं। मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी CBSE बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।


