मोगा में फायर ब्रिगेड कर्मी की ड्यूटी के दौरान मौत:गेहूं की फसल में आग बुझाते समय झुलसे, 2 महीने पहले हुई थी शादी

मोगा में फायर ब्रिगेड कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गगनदीप सिंह (28) के तौर पर हुई है। 23 अप्रैल की शाम को महिमेवाला गांव में गेहूं के खेत में लगी आग बुझाने गए गगनदीप आग की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे गगनदीप को पहले मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया, जहां आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नगर निगम मेयर बलजीत सिंह चानी ने बताया कि गगनदीप नगर निगम की फायर ब्रिगेड में कार्यरत थे। दो महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। उनके आकस्मिक निधन से परिवार गहरे सदमे में है। गगनदीप के पार्थिव शरीर को मोगा लाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *