CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में झारखंड राज्य का कुल पास प्रतिशत 92.16% रहा है। इस बार राज्य से कुल 80,242 छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड हुए थे, जिनमें 46,133 छात्र और 34,109 छात्राएं शामिल थीं। परीक्षा में 79,595 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 45,706 छात्र और 33,889 छात्राएं थीं। कुल 73,351 विद्यार्थी परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं, जिनमें 42,143 छात्र और 31,208 छात्राएं पास हुई हैं। पास प्रतिशत की बात करें तो छात्रों का पास प्रतिशत 92.20% रहा है जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 92.09% रहा है। इस तरह छात्रों और छात्राओं के पास प्रतिशत में केवल 0.11% का मामूली अंतर है। राष्ट्रीय स्तर पर लड़कियां आगे जारी रिजल्ट में राष्ट्रीय स्तर पर लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। लड़कियों का रिजल्ट 95.0%, जबकि लड़कों का रिजल्ट 92.63% रहा है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 2.37% बेहतर रहा है। बात करें रिजल्ट के बाद मार्क्स शीट पाने की तो स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Digilocker और UMANG ऐप पर भी पा सकेंगे। इसके लिए भी ऐप पर रोल नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा। मार्कशीट अपने मोबाइल पर ही डाउनलोड कर सकेंगे। स्कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन ये केवल टेंपरेरी है। छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्कूल से लेनी होगी। ओरिजिनल मार्कशीट आगे की पढ़ाई और अन्य आधिकारिक कामों के लिए जरूरी होती है। स्कूल आमतौर पर स्टूडेंट्स को ओरिजिनल मार्कशीट के बारे में अपडेट कर देते हैं। पिछले साल मई में जारी हुआ था रिजल्ट साल 2024 में CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी हुआ था। वहीं साल 2023 में रिजल्ट 12 मई को जारी हुआ था। पिछले साल 10वीं में CBSE बोर्ड के 93.06% स्टूडेंट्स पास हुए थे। ——————————— इस खबर को भी पढ़ें… CBSE 12वीं में झारखंड के 88.16 % बच्चे पास:89.47 फीसदी के साथ लड़कियों ने मारी बाजी, 87.05 परसेंट रहा छात्रों का परिणाम सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परिणाम में झारखंड के 88.16 फीसदी बच्चे पास किए हैं। पटना जोन में आने वाले झारखंड के 483 स्कूलों के बच्चे इस बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं परीक्षा के लिए राज्य में 167 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जारी परिणाम में झारखंड में लड़कियों ने बाजी मारी है। प्रदेश में 89.47 फीसदी लड़कियां सफल हुई हैं। लड़कों के मुकाबले 2 फीसदी लड़कियां अधिक पास हुई हैं। परिणाम में छात्रों के पास होने का प्रतिशत 87.05 है। पूरी खबर यहां पढ़ें…


