गोड्‌डा के मेहरमा में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत:1001 महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया हिस्सा, 9 दिन चलेगा यज्ञ

गोड्डा के मेहरमा प्रखंड के शंकरपुर में नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की शुरुआत कलश शोभायात्रा से हुई। यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर योगीवीर और हनुमतपुरी पहाड़ तक गई। वहां से जल भरकर बाराहाट बाजार और पत्तिचक-पिरोजपुर होते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंची। शर्बत और पेयजल की व्यवस्था की गई थी अयोध्या से आए यज्ञाचार्य स्वामी गर्गाचार्य महाराज और उनकी टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शर्बत और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश रखकर हर हर महादेव और जय श्री राम के जयकारे लगा रही थीं। शाम में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन यज्ञ समिति के अनुसार, नौ दिनों तक दो पालियों में यज्ञ होगा। शाम में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मेहरमा की जिला परिषद सदस्या ज्योति कुमारी, कदमी देवी, सौरीचकला पंचायत की मुखिया प्रियंका कुमारी और शंकरपुर पंचायत की मुखिया कविता कुमारी ने भी भाग लिया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष रमेश प्रसाद सिन्हा, भाजपा नेता निरंजन कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष विभूति प्रसाद राम और कोषाध्यक्ष विभाष कुमार रंजन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *