फाजिल्का में सूरज डूबते ही घर छोड़ रहे लोग:सुबह लौटते हैं वापस, बोले-पाकिस्तान पर विश्वास नहीं, सीजफायर के बाद भी किया अटैक

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल कम हो गया l लेकिन फाजिल्का के बॉर्डर के गांव के हालात यह है कि इस गांव में आज भी सूरज ढलते ही सभी लोग घर छोड़ और ताले लगाकर सुरक्षित स्थानों पर चले जाते हैं l गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें पाकिस्तान पर विश्वास नहीं है l इसलिए वह रोजाना सुबह गांव में आते हैं और शाम को घरों को ताले लगा सुरक्षित स्थानों पर चले जाते हैं। जानकारी देते हुए गांव कादरबक्श के लोगों का कहना है कि भारत पाक के बीच तनाव के माहौल के दौरान उन्होंने खुद अपने गांव के ऊपर आसमान में पाकिस्तान से आए ड्रोन को देखा और धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे l हालांकि अब जब हालात भी सामान्य होते नजर आ रहे हैं l लेकिन फिर भी गांव के लोग रोजाना सुबह गांव में आते हैं और शाम को घरों को ताले लगा सुरक्षित स्थानों पर चले जाते हैं l क्योंकि उनका कहना है कि सीजफायर समझौते के बाद भी पाकिस्तान द्वारा हिंदुस्तान पर अटैक किया गया l इसलिए उन्हें पाकिस्तान पर विश्वास नहीं है l 500 मीटर पर भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय तारबंदी उन्होंने बताया कि फाजिल्का से महज 500 मीटर पर भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय तारबंदी है l इसलिए उन्हें डर है कि अगर रात के समय पाकिस्तान ने अटैक किया तो वह रात के समय में अपने परिवार व बच्चों को लेकर कहां जाएंगे l हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशासन ने न तो गांव खाली करने के लिए कहा और न ही यहां से जाने के लिए l लेकिन वह खुद की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठा रहे हैं l हालात ठीक, बाजार खुले हुए आपको बता दें कि फाजिल्का प्रशासन द्वारा लोगों को न घबराने की अपील की जा रही है l उनका कहना है कि अब हालात ठीक हैं l इसलिए पिछले दो दिन में न तो बाजार बंद करवाए गए और न ही ब्लैक आउट हुआ है l हालांकि सावधानी के तौर पर अगले 48 घंटे के लिए प्रशासन स्कूल जरूर बंद किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *