कोंडागांव में टूटा प्रधानमंत्री सड़क योजना का पुलिया:ग्रामीण दुर्गम रास्तों से जाने को मजबूर; एंबुलेंस सेवा-राशन की आपूर्ति भी प्रभावित

कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक में स्थित ऐतिहासिक बौद्ध धरोहर भोंगापाल को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क की स्थिति खराब हो गई है। आदवाल-झाकरी-भोंगापाल मार्ग पर ग्राम झाकरी के महकापारा के पास स्थित पुलिया पिछले साल की बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गई थी। पंचायत ने पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के बाद अस्थायी समाधान के रूप में मुरूम डालकर मार्ग को बहाल करने का प्रयास किया। लेकिन हाल ही में हुई बेमौसम बारिश ने इस अस्थायी समाधान को भी बहा दिया। इससे सड़क के बीच में बड़ा गड्ढा बन गया है और मार्ग दो हिस्सों में विभाजित हो गया है। दुर्गम रास्तों से जाना पड़ रहा इस मार्ग का उपयोग स्कूली बच्चे, किसान, मजदूर और बीमार व्यक्तियों के लिए किया जाता है। सड़क के टूटने से ग्रामीणों को वैकल्पिक दुर्गम रास्तों से यात्रा करनी पड़ रही है। एंबुलेंस सेवाएं और राशन की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। ग्रामीणों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों से पुल के पुनर्निर्माण की मांग की है। आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। मेंटेनेंस के लिए राशि उपलब्ध नहीं प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता के अनुसार, पिछली बार डाले गए पाइप भी बारिश में बह गए थे। वर्तमान में मेंटेनेंस के लिए राशि उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि नए पुल का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *