फिरोजपुर में मृत महिला का अंतिम संस्कार रुका:पाकिस्तानी हमले में गई थी जान, धरना देकर बैठी महिलाएं, एक करोड़ और नौकरी की मांग

फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन हमले में मरी सुखविंदर कौर के परिवार ने अंतिम संस्कार से पहले मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। परिवार ने अंतिम संस्कार का समय शाम साढ़े चार बजे तय किया था। समय पर रिश्तेदार और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन परिवार ने अंतिम संस्कार की बजाय गांव के बाहर मुख्य सड़क पर धरना दे दिया। परिवार केंद्र और पंजाब सरकार से एक करोड़ रुपए का मुआवजा मांग रहा है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग भी कर रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। हालांकि, परिवार अपनी मांग पर अड़ा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *