CBSE 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित:मैट्रिक में 97.26%, प्लस-टू में 92.76% छात्र पास; छात्राओं ने मारी बाजी, राष्ट्रीय औसत से बेहतर परिणाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया है। हिमाचल में 10वीं की रिजल्ट 97.26 प्रतिशत और 12वीं की 92.76 प्रतिशत रहा। 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 17 हजार 177 बच्चों ने दी। इनमें से 16 हजार 706 छात्रों ने परीक्षा को पास किया। 10वीं में 9 हजार 516 लड़कों और 7 हजार 661 लड़कियों ने पेपर दिए। इनमें से 9 हजार 191 लड़कें (96.58 प्रतिशत) और 7 हजार 515 लड़कियां (98.09 प्रतिशत) पास हुई है। राष्ट्रीय स्तर पर 10वीं का रिजल्ट 93.66 प्रतिशत रहा। पंचकूला रीजन में 10वीं में 92.77 प्रतिशत बच्चे पास हुए है। हिमाचल में सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त सभी स्कूल पंचकूला रीजन में आते हैं। 12वीं में 11385 स्टूडेंट ने दी परीक्षा इसी तरह 12वीं कक्षा में कुल 11 हजार 385 स्टूडेंट परीक्षा में बैठे। इस परीक्षा को 10 हजार 561 बच्चों ने पास किया।इनमें से 6 हजार 58 लड़के और 5 हजार 327 लड़कियां शामिल है। परीक्षा पास करने वालों में 5 हजार 499 लड़के और 5 हजार 62 लड़कियां शामिल है। लड़कों की पास परसेंटेज 90.77 प्रतिशत और लड़कियों की पास परसेंटेज 95.03 प्रतिशत है। पूरे देश में भी छात्राओं की पास परसेंटेज लड़कों की तुलना में 5.94% ज्यादा है और हिमाचल में 4.26 प्रतिशत अधिक है। पंचकूला रीजन से बेहतर हिमाचल का रिजल्ट ओवर ऑल हिमाचल के छात्रों का 12वीं का रिजल्ट 92.76 प्रतिशत रहा, जो कि पंचकूला रीजन से बेहतर है। पंचकूला रीजन का परीक्षा परिणाम 91.17 प्रतिशत है। हिमाचल में सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त 232 स्कूल हिमाचल में सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त 232 स्कूल है। इनके लिए इस बार 108 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि पूरे देश के 19299 स्कूलों के लिए इस बार 7350 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। सवा महीने के इंतजार के बाद आया रिजल्ट इस बार 12वीं कक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हुई, जो कि 4 अप्रैल तक चलती रही। सवा महीने के इंतजार के बाद आज रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *