रांची | अबुआ अधिकार मंच व गरुड़ आई हॉस्पिटल, रांची के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन मंगलवार को मारवाड़ी महाविद्यालय में किया गया। इस नेत्र जांच शिविर में बतौर अतिथि वेदांत कौस्तव, गौतम सिंह, सौमिक भट्टाचार्य जी उपस्थित रहे। अभिषेक शुक्ला ने बताया कि हेल्थ कैंप में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी आंखों की जांच करवाई। महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भी सुविधा का लाभ उठाया। कैंप में गरुड़ आई हॉस्पिटल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों से जांच की और लोगों को नेत्र देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।अबुआ अधिकार मंच के विशाल यादव ने बताया कि नेत्र स्वास्थ्य को लेकर युवाओं में जागरूकता लाना आवश्यक है।


