राज्य के विभिन्न जिलों के सिविल कोर्ट के 496 न्यायिक अधिकारियों को मिला टैब

झारखंड हाईकोर्ट की ओर से तकनीक के साथ कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को ग्रीष्मावकाश के बीच विभिन्न जिलों के सिविल कोर्ट के 496 न्यायिक पदाधिकारियों को टैब प्रदान किया गया। चीफ जस्टिस के निर्देश पर सभी न्यायिक पदाधिकारियों को टैब उपलब्ध कराया गया। हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन, जस्टिस गौतम कुमार चौधरी और अरुण कुमार राय की उपस्थिति में सभी न्यायिक पदाधिकारियों को टैब प्रदान किया गया। इस मौके पर जस्टिस आनंद सेन ने कहा कि यह टैब उन्नत सुविधाओं से लैस है। इसमें स्पीच टू टेक्स्ट (बोलकर लिखने) की सुविधा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक सहित कई आधुनिक तकनीक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *