12वीं टॉप-थ्री 7 स्टूडेंट्स में 1 लड़का, 10वीं के 8 स्टूडेंट्स में सात लड़कियां

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(सीबीएसई) द्वारा घोषित दसवीं और बारहवीं बोर्ड के रिजल्ट में लुधियाना के स्टूडेंट्स की पास पर्सेंटेज पिछले साल के मुकाबले 12वीं में 4 फीसदी बढ़ी है। बारहवीं में टॉप तीन पोजीशन पर सात स्टूडेंट्स का नाम शामिल हुआ है। इसमें लगातार चौथे साल कॉमर्स स्ट्रीम से ही टॉपर मिला है। बीसीएम आर्य स्कूल की कॉमर्स स्ट्रीम की यमुना गोयल 99.4% के साथ स्टेट व जिला टॉपर, विदुषी अरोड़ा 99.2% के साथ दूसरे स्थान पर रही है। तीसरे स्थान पर 5 स्टूडेंट्स रहे हैं। इसमें डीएवी स्कूल पक्खोवाल रोड से कॉमर्स स्ट्रीम की अनन्या, ननकाना साहिब स्कूल की जशनप्रीत, ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम से केवीएम की रीवा झांजी, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल सराभा नगर से गुनगीत कौर दुआ और रायन इंटरनेशनल जमालपुर से अजर सिंगला ने 98.8% अंक हासिल किए। इस बार के टॉपर्स में साइंस स्ट्रीम से एक भी स्टूडेंट टॉप तीन पोजीशन पर नहीं है। वहीं, दसवीं में टॉप तीन पोजीशन पर आठ स्टूडेंट्स हैं। इनमें भी एक ही लड़का अपनी जगह बना सका है। बीसीएम स्कूल की जैनिका जैन 99.8% के साथ सिटी में टॉपर रही। बीसीएम की अशनूर कौर, मेहरीन बैंस, नवधा कुकरेजा, डीएवी पक्खोवाल रोड के कविश जिंदल, अमृत इंडो कैनेडियन स्कूल की रशमीत कौर 99.4% के साथ दूसरे स्थान पर आए हैं। आत्म देवकी स्कूल से सिमरनदीप कौर और जीएनआईपी स्कूल मॉडल टाउन से गुरसिमरप्रीत कौर 99.2% के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं। कॉमर्स में प्रैक्टिकल और केस आधारित सवाल ज्यादा इस बार नेशनल एजुकेशन पॉलिसी(एनईपी) के सिलेबस के अनुसार कॉमर्स स्ट्रीम में प्रैक्टिकल और केस आधारित सवाल ज्यादा रहे। इसके कारण कॉमर्स का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। साइंस स्ट्रीम में भी अप्लाई करने या प्रैक्टिकल वाले सवाल ज्यादा थे और सवालों का स्तर ऊंचा था। पेपर भी कुछ मुश्किल थे। इसी कारण साइंस स्ट्रीम से टॉपर नहीं मिले। इस बार ओवरऑल सभी पेपर में 60 फीसदी सवाल प्रैक्टिकल आधारित थे जबकि पिछले साल 40 फीसदी ऐसे सवाल थे। बारहवीं का पास पर्सेंटेज 87 फीसदी रहा जोकि पिछले साल के मुकाबले चार फीसदी ज्यादा रहा। दसवीं का पास पर्सेंटेज 90 फीसदी रहा पिछले साल 89 फीसदी था। मार्कशीट स्कूल: बीसीएम आर्य मॉडल स्कूल मार्कशीट स्कूल: बीसीएम आर्य मॉडल स्कूल शास्त्री नगर 10वीं 12वीं नाम: जैनिका जैन पोजीशन: स्टेट व सिटी टॉपर नाम: यमुना पोजीशन: स्टेट व सिटी टॉपर एक्सट्रा नॉलेज पर फोकस किया 15 मिनट में चॉइस वाले क्वेश्चन देखे दसवीं में 99.8% अंक हासिल कर जैनिका राज्य में अव्वल 12वीं में कॉमर्स स्ट्रीम की यमुना 99.4% अंक ले स्टेट टॉपर हरमीत वड़ैच, सीबीएसई सिटी को-ऑर्डिनेटर जैनिका ने बताया कि एनसीईआरटी की किताब पढ़ने के साथ ही विषयों की विस्तृत जानकारी जितनी ज्यादा विभिन्न सोर्स से ले सकती थी वो ली। फाइनल एग्जाम में विस्तृत और अच्छी जानकारी देने के अलावा प्रेजेंटेशन पर भी फोकस किया। यमुना ने बताया कि फाइनल एग्जाम के दौरान हर विषय को सॉल्व करने का तरीका अलग था। लेकिन शुरु के 15 मिनट में क्वेश्चन पेपर पढ़ा और यह देखा कि चॉइस किन सवालों में है। फिर 6 अंकों के सवाल पहले और एमसीक्यू अंत में हल किए। 497 500 499 500 99.4% 99.8% इंग्लिश100 बिजनेस स्टडीज100 अकाउंट्स100 मास मीडिया99 इकोनॉमिक्स98 साइंस100 एसएसटी100 इंग्लिश100 डिजाइन थिंकिंग100 पंजाबी99 {पिता: रजत जैन(अकाउंटेंट) {माता: रजनी जैन(हाउसवाइफ) {लक्ष्य: चार्टर्ड फाइनेंशियल अकाउंटेंट बनना {पिता: मनीश गोयल (फाइनांस का बिजनेस) {माता: नेहा गोयल (हैंडलूम और डेकोर का बिजनेस) {लक्ष्य: सिविल सर्विसेस में जाना

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *