अमृतसर| श्रीराम आश्रम पब्लिक स्कूल, द मॉल अमृतसर का 10वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा । डॉली अरोड़ा और समीक्षा ने 98.2% अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान पाया। डॉली सिंघानिया और संभव ने 97.4% अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। हिताक्षी सेठ ने 97.2% अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। अंग्रेजी में 5 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक पाए। स्कूल के अध्यक्ष बलबीर बजाज ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। प्रिं. डॉ. विनोदिता सांख्यान ने कहा कि सफलता के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। विद्यार्थियों ने परिश्रम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।


