अमृतसर| अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर ईएमसी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने अपने सभी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया। ग्रुप के चेयरमैन पवन अरोड़ा ने कहा कि नर्सिंग सेवा, करुणा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इएमसी की नर्सें मरीजों की देखभाल के साथ संकट में परिवार जैसा सहारा बनती हैं। ग्रुप ने अमृतसर, गुरदासपुर, बटाला, पठानकोट और धारीवाल सहित अन्य शाखाओं में विशेष कार्यक्रम किए। इन कार्यक्रमों में नर्सों का सम्मान समारोह, मोटिवेशनल सेमिनार और प्रेरक उदाहरण शामिल रहे। नर्सों को प्रशंसा-पत्र और उपहार दिए गए। वरिष्ठ डॉक्टरों और विभागाध्यक्षों ने उनके योगदान की सराहना की। मुख्य समारोह ईएमसी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ग्रीन एवेन्यू, अमृतसर में हुआ। नर्सिंग शिक्षा विभाग ने नर्सों की भूमिका-आधुनिक चिकित्सा में बदलाव की धुरी विषय पर प्रजेंटेशन दिया।


