लुधियाना|लसीएम भगवंत मान ने मंगलवार को चांद सिनेमा पुल का उद्घाटन करना था लेकिन सीएम का कार्यक्रम कैंसिल होने से उद्घाटन कार्यक्रम टालना पड़ा। इस कारण 2018 से बंद पड़े पुल के शुरू होने की उम्मीद फिर टल गई। 100 साल पुराने चांद सिनेमा पुल की हालत जर्जर हो गई थी। इस पुल के निर्माण को लेकर मांग उठी थी जिस पर नगर निगम व सरकार ने चांद सिनेमा पुल का निर्माण करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस पुल के शुरू होने से रोजाना निकलने वाले करीब 80 हजार वाहनों को सहूलियत होगी। यह पुल बनकर तैयार हो चुका है लेकिन उद्घाटन नहीं होने के कारण इस पर ट्रैफिक शुरू नहीं हो सका। मंगलवार को सीएम मान ने इस पुल का उद्घाटन करना था जिसके लिए टैंट आदि भी लगाए गए थे। अफसरों की ड्यूटी भी लगी थी लेकिन ऐन वक्त पर सीएम का कार्यक्रम कैंसिल हो गया। इस वजह से यह पुल शुरू नहीं हो सका है। आप विधायक मदनलाल बग्गा ने बताया कि जल्द पुल का उद्घाटन होगा और इस पर जल्द ट्रैफिक दौड़ेगा।


