असलहा लाइसेंस के लिए फर्जी मेडिकल रिपोर्ट लगाई, 2 पर पर्चा

लुधियाना| फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाकर असला लाइसेंस के लिए अप्लाई करने वाले 2 लोगों के खिलाफ लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट ने कार्रवाई की। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ 2 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। यह दोनों मामले एसीपी लाइसेंसिंग की शिकायत पर दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में पुलिस ने पुराना बाजार, साहनेवाल के रहने वाले ललित कुमार को नामजद किया। शिकायत में कहा गया कि आरोपी ने फर्जी मेडिकल सर्टीफिकेट लगाकर असलहा लाइसेंस अप्लाई किया। दूसरे मामले में मॉडल टाउन के रहने वाले गुर निहाल सिंह गरचा को नामजद किया गया। उस पर भी फर्जी मेडिकल सर्टीफिकेट बनाकर असलहा लाइसेंस अप्लाई करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि फर्जी सर्टीफिकेट बनाने के मामले में कौन लोग शामिल हैं। फिर पुलिस उन लोगों को काबू करेगी। असलहा लाइसेंस बनाने के लिए सरकार की तरफ से डोप टेस्ट अनिवार्य किया गया है। लेकिन सिविल अस्पताल में भी फर्जी डोप टेस्ट का यह खेल चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *