कैंप में 30 लोगों ने रक्तदान किया

लुधियाना| रेड क्रॉस डे के अवसर पर माउंट इंटरनेशनल स्कूल और द रेड फाउंडेशन एनजीओ ने संयुक्त रूप से स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। शिविर का उद्घाटन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विशाल गर्ग, प्रिंसिपल दलजीत कौर और रेड फाउंडेशन के निपुण शर्मा, अमनप्रीत सिंह, नवनीत सिंह व संजीव त्यागी ने किया। विशाल गर्ग ने स्वयं रक्तदान कर प्रेरणा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *