लुधियाना| पहलगाम में आतंकी हमलों और भारत-पाक तनाव के बीच फिरोजपुर से लुधियाना पहुंचे सुभाष गुप्ता के परिवार ने श्री अग्रसेन धाम में 576वां हवन किया। परिवार ने देश के जवानों की सुरक्षा और पाकिस्तान को सबक सिखाने की प्रार्थना की। श्री अग्रसेन धाम में हर रोज महालक्ष्मी के निमित्त 1100 दिवसीय हवन होता है। प्रधान सुनील जैन मित्तल ने बताया कि इस यज्ञ में हर वर्ग के लोग अपनी प्रार्थनाओं के साथ शामिल होते हैं। संस्था के उमेश गोयल ने कहा कि सेना की विजय की कामना के साथ विधि-विधान से हवन पूर्ण किया। इस अवसर पर धाम की ओर से फिरोजपुर से आए परिवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हवन में लाजवंती गुप्ता, ईशा गुप्ता, मेघा गुप्ता सहित परिवार के सभी सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम में भजन गायक हेमंत अग्रवाल, सज्जन कुमार, सतीश गोयल और रामकुमार गोयल भी उपस्थित रहे।


