लुधियाना | श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में 30 मई तक श्री सुखमणि साहिब, चौपाई साहिब और आनंद साहिब के पाठ आयोजित किए जा रहे हैं। स्त्री सत्संग सभा द्वारा किए जा रहे इस आयोजन के उपरांत शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया गया। हेड ग्रंथी भाई हरविंद्र सिंह ने संगत को गुरु घर से जुड़ने और सेवा-सिमरन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को धर्म से जोड़ने और माता को उनकी पहली गुरु बताते हुए धार्मिक शिक्षा देने की अपील की। पाठ के उपरांत हुक्मनामा पढ़कर प्रसाद वितरित किया गया और संगत के लिए चाय का लंगर लगाया गया।


