बीवीएम यूएसएन के छात्रा अमृत शर्मा 97.6% अंक के साथ अव्वल रही

भास्कर न्यूज | लुधियाना भारतीय विद्या मंदिर (बीवीएम) उधम सिंह नगर के छात्रों ने 10वीं और 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। 12वीं कक्षा में नॉन-मेडिकल, कॉमर्स, मेडिकल और एफएमएम (फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट) संकाय में छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल किए। नॉन-मेडिकल स्ट्रीम में उदयवीर सिंह ने 95.2% अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। कन्हैया गुप्ता ने 91.6% के साथ दूसरा और नमन शर्मा ने 91% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कॉमर्स संकाय में शबद शर्मा ने 94.6% अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। दीपांशु गर्ग ने 94.4% अंकों के साथ दूसरा स्थान और पुण्या पॉपली तथा समायरा ने 92% अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। मेडिकल स्ट्रीम में आशना चोपड़ा ने 92.2% अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं। आस्था ने 88% अंकों के साथ दूसरा और श्रवण कुमार ने 86% अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। एफएमएम में कृष्णा गुप्ता ने 88.8% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। अंश सैनी 83% अंकों के साथ दूसरे और नमन शर्मा 81.6% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 10वीं कक्षा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अमृत शर्मा ने 97.6% अंकों के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। गर्व ने 97.4% अंकों के साथ दूसरा स्थान और देवम मदान ने 96.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा गुप्ता ने छात्रों को उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर बधाई दी और शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के समर्पण को इस सफलता का श्रेय दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *