लुधियाना| सीबीएसई कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही दर्शन अकादमी, लुधियाना में जश्न का माहौल बन गया। कॉमर्स स्ट्रीम में तान्या जोशी ने 95.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कर्तव्य झा 92.6% के साथ दूसरे और इश्मीत कौर 92.4% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विज्ञान वर्ग में अनुरीत कौर 90.6% अंकों के साथ प्रथम, अर्शप्रीत कौर 88% के साथ दूसरे और प्रियंका विज 86.4% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, ह्यूमैनिटी में सुखमन ग्रेवाल ने 89.2% अंकों के साथ प्रथम, संजना कुमारी 86.8% के साथ दूसरे और नवनीत कौर 84.2% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 10वीं कक्षा में प्रियंका ने 96% अंकों के साथ टॉप किया, कशिश 94.8% अंकों के साथ दूसरे और पुनीत कुमार 94.6% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पंजाबी विषय में दिव्यांशी कौर, सुहानी और पलक झा ने 100 में से 100 अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्या राजदीप कौर औलख ने छात्रों व शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


