एमजीएम पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट

लुधियाना| सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजों में एमजीएम पब्लिक स्कूल का प्रदर्शन शानदार रहा। 12वीं में आर्ट्स में रुबीना चोपड़ा ने 96% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया, जबकि विज्ञान संकाय में पंकज गर्ग ने 95% व वाणिज्य संकाय में पलकप्रीत कौर ने 94.40% अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। 10वीं में गुरलीन कौर ने 97.80% अंक लेकर टॉप किया, नवरूप खुराना ने 96.20% के साथ दूसरा व कशिश वर्मा ने 95%, गुरकीरत कौर के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 12वीं के 12 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, वहीं 10वीं में 13 छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *