लुधियाना| गुरुनानक इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, बीआरएस नगर के छात्रों ने सीबीएसई 2024-25 की कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम में ध्रुव शर्मा 93% अंकों के साथ प्रथम रहे, चेतना गुप्ता ने 86.4% के साथ दूसरा और चैतन्य शर्मा ने 79.4% के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। कॉमर्स स्ट्रीम में अर्षदीप कौर ने 96% अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जसप्रीत कौर ने 90% के साथ दूसरा और जसकीरत कौर ने 88% के साथ तीसरा स्थान अर्जित किया। ह्यूमैनिटीज में जसमिंदर सिंह ढिल्लों 91.8% के साथ प्रथम रहे, गुरसिमरन कौर ने 90.4% के साथ दूसरा और गुरतेजपाल सिंह ने 87.6% के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। 10वीं कक्षा में गुरमेहरजोत सिंह 97.8% के साथ प्रथम, जपनीत कौर 94.4% के साथ द्वितीय और हरजोत सिंह 90% के साथ तृतीय स्थान पर रहे।


