इंस्पिरेशन अकादमी का रिजल्ट 100% रहा

लुधियाना | इंस्पिरेशन अकादमी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। 10वीं कक्षा में साइंस विषय में शौर्य भनोट, वंश कपूर और नैनप्रीत ने 100 में 100 अंक हासिल किए, जबकि गणित में गीतांशु ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी कक्षा में 45 विद्यार्थियों ने साइंस में और 48 विद्यार्थियों ने गणित में 90% से अधिक अंक हासिल किए। 12वीं कक्षा में केमिस्ट्री विषय में साइरा जैन ने 99% अंक प्राप्त किए, जबकि कुल 35 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल कर अपनी मेहनत का लोहा मनवाया। मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र कुमार कुकरेजा और अध्यापक रोहित कुकरेजा एवं रिद्धिम कुकरेजा ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *