जीएमटी पब्लिक स्कूल के 119 छात्रों ने 12वीं में 90% से अधिक अंक हासिल किए

लुधियाना | जालंधर बाईपास स्थित जीएमटी पब्लिक स्कूल के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। कॉमर्स स्ट्रीम में गौतम शर्मा ने 95.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। जान्हवी ओहरी ने 95.6% अंकों के साथ दूसरा और जान्हवी शर्मा ने 95.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेडिकल स्ट्रीम में स्नेहा कपूर ने 90% और नॉन-मेडिकल में आयुष राज ने 86.2% अंक प्राप्त किए। खास बात यह रही कि स्कूल के 119 छात्रों ने विभिन्न विषयों में 90% से अधिक अंक हासिल किए। विद्यालय की प्रिंसिपल जसबीर कौर बल और स्कूल प्रबंधक ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *