नामकुम प्रखंड के बंधुवा और हुवांगहातू पंचायत के गांव में अज्ञात जानवर द्वारा मारे गए बैल के शरीर पर मिले सैंपल की फॉरेंसिक जांच होगी। वन विभाग की टीम ने नाखून, बाल सहित अन्य सैंपल को जांच के लिए देहरादून भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि बैल को मारने वाला जानवर बाघ है या नहीं। इधर, बंधुवा और हुवांगहातू गांव के ग्रामीण अभी भी दहशत में हैं। क्योंकि, ग्रामीणों में कुछ दिन पहले जंगल में बाघ की आवाज सुनने और देखने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, वन विभाग की टीम लगातार छानबीन कर रही है, लेकिन अभी तक बाघ नहीं देखा गया है।


