पंडित शिवनाथ शास्त्री शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय की ओर से सोमवार को कलेक्ट्रेट में एक कैंप आयोजित किया गया। जिसमें प्रकृति परीक्षण को लेकर आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान कर्मचारियों का परीक्षण भी किया गया। आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉ. पंकज कुमार वानखेड़े ने बताया कि 26 नवंबर से 25 दिसंबर तक आयुष विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रकृति परीक्षण किया जा रहा है। यह एक निःशुल्क परीक्षण है, जो एक देश व्यापी अभियान है। कैंप लगाकर प्रकृति परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक एप डाउनलोड कराया जा रहा है। जिसमें व्यक्ति को अपनी प्राथमिक जानकारी दर्ज करना है। इसके बाद एक सर्टिफिकेट मिलेगा जो नजदीकी आयुर्वेद डॉक्टर को दिखाना है। तब वह प्रकृति परीक्षण करेंगे कि आपकी प्रकृति क्या रहेगी। वहां से एक गाइडलाइन मिलेगी कि आपको कैसा खाना, पीना है। स्वस्थ्य रहने के लिए सही उपचार, दिनचर्चा, आहार की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कई लोगों को इसके बारे में बताया गया।


