मयंक सिंह को लाने टीम जाएगी अजरबैजान

कुख्यात मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को रांची लाने के लिए झारखंड की एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड (एटीएस) की टीम अजरबैजान जाएगी। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा है कि टीम का नेतृत्व एटीएस एसपी ऋषभ झा करेंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। साथ ही टीम को रांची से अजरबैजान जाने और वहां से सुनील मीणा को लाने में जो खर्च आएगा, उसकी भी सरकार ने मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि मयंक सिंह की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस ने प्रत्यर्पण संधि के तहत उसे झारखंड लाने की प्रक्रिया शुरू की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *