स्टेट पब्लिक के जसमीत के 94% अंक

जालंधर| स्टेट पब्लिक स्कूल जालंधर कैंट के छात्रों ने दसवीं और बारहवीं की सीबीएसई परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया। 12वीं की गुरनीर कौर ने सर्वाधिक 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अकाउंटेंसी में छात्रा के 97, आईपी में 98 तथा बिजनेस स्टडीज में 96 अंक और अंग्रेजी में 97 अंक आए। वहीं जसमीत कौर ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जसमीत कौर जज ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं दसवीं में काजल 94%, जसनूर कौर और रिया ने 93%, हितेश 91%, आद्वित 90.2%, श्रुति ने 90% अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रेसिडेंट डॉक्टर नरोत्तम सिंह, वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर गगनदीप कौर, प्रिंसिपल सवीना बहल, वाइस प्रिंसिपल गगनदीप और खैरा ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *