जालंधर| सेठ हुकम चंद एसडी पब्लिक स्कूल न्यू प्रेम नगर के विद्यार्थियों का 10वीं में परिणाम शानदार रहा। प्रधानाचार्य ममता बहल ने बताया कि स्कूल के 15 विद्यार्थियों ने 90% अंक हासिल किए। दसवीं में मानवी सिंगला के 98 प्रतिशत, मवनीत के 96 प्रतिशत, आर्यन राय 96.8 प्रतिशत, हरमनजीत कौर के 94 प्रतिशत, गिरीश कौशल के 93.8 प्रतिशत, अंकित कुमार के 93.6 प्रतिशत, मायरा कपूर के 93.6 प्रतिशत, तनवीर सिंह के 93.2 प्रतिशत, दीपिका के 93 प्रतिशत, हीना मेघ के 92 प्रतिशत, रुही के 91.6 प्रतिशत, काव्या के 90.6 प्रतिशत, अनामिका के 90.2 प्रतिशत, अंकित लूथरा के 90 प्रतिशत, राजवीर सिंह के 89.8 प्रतिशत अंक आए। इस उपलक्ष्य में स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष नरेश कुमार बुधिया, वरिष्ठ उपध्यक्ष विनोद दादा, सहायक प्रबंधक सतीश चंद्र दादा, प्रधानाचार्य ममता बहल और अन्य सदस्यों ने छात्रों की उपलब्धि पर बच्चों और उनके माता पिता को बधाई दी और प्रोत्साहित किया।


