जालंधर| सीजेएस पब्लिक स्कूल की 10वीं की हरलीन कौर ने 99.2% अंकों के साथ स्कूल में टॉप किया। वहीं प्रांजल ने 98%, गर्वित यादव ने 97% अंक के साथ स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल का नतीजा 100% रहा। 20 विद्यार्थियों ने 85% अंक हासिल किए। विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन पर चेयरपर्सन नीना मित्तल, स्कूल के सेक्रेटरी ललित मित्तल, ट्रस्टी सार्थक मित्तल व स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. रश्मि शर्मा ने उन्हें बधाई दी।


