जालंधर| श्रीश्री राधा कृष्ण मंदिर, न्यू बारादरी में भगवान श्री नरसिंह जयंती के उपलक्ष्य में धार्मिक आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में भक्तों ने भगवान नरसिंह जी की आरती व पूजा -अर्चना की गई। श्रीगीता जयंती महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने सभी को भगवान नरसिंह जयंती की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्रीनरसिंहशक्ति तथा पराक्रम के प्रतीक हैं। आज के दिन भगवानविष्णु जी ने नरसिंह अवतार धारण कर दैत्यों के अत्याचारी राजाहिरण्यकश्यपका वध कर अपने परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा की। शर्मा ने कहा कि पुराणों में वर्णित यह कथा हमें यह शिक्षा देती है कि कोई मनुष्य कितना भी बलशाली क्यों ना हो, वह काल तथा प्रारंभ के अधीन ही रहता है, तथा अधर्मी व्यक्ति कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो अधर्म करने वाले व्यक्ति का विनाश निश्चित है। इस मौक पर पं. केवल कृष्ण शर्मा, शशांक शर्मा, पंडित छीतर मल शर्मा, कमलजीत मल्होत्रा, प्रवीण कोहली, प्रिंस सैनी, चेतन वालिया मौजूद रहे।


