डेरा संतगढ़ में गुरमत समागम और आंखों का जांच कैंप 15 को

जालंधर| संत बाबा दीदार सिंह के जन्मदिन पर 15 मई को गुरमत समागम करवाया जाएगा। यह समागम संत बाबा भगवान सिंह की देखरेख में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक गुरुद्वारा डेरा संतगढ़, कपूरथला रोड पर होगा। उन्होंने बताया कि समागम में गुरबाणी कीर्तन और कथा का प्रवाह चलेगा। पंथ प्रसिद्ध रागी जत्थे, कथावाचक और संत-महापुरुष गुरबाणी कीर्तन और कथा से संगत को निहाल करेंगे। समागम के दौरान सुबह दस बजे से भाई गुरमीत सिंह शात और संत बाबा भगवान सिंह के सहयोग से आंखों की मुफ्त जांच का कैंप लगेगा। इसमें सफेद मोतियाबिंद के मुफ्त ऑपरेशन किए जाएंगे। समागम में पंथक टकसाल संप्रदाय और निहंग सिंह जत्थेबंदियों के मुखी संत महापुरुष भी हाजिरी भरेंगे। गुरु का लंगर लगातार चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *