श्री महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई मां चिंतपूर्णी जयंती

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड में मां चिंतपूर्णी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में भक्तों ने भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया। यहां ट्रस्टी रविंदर खुराना, राजेश जिंदल, संजीव शर्मा, एसके रामपाल, सुनीता भारद्वाज, अविनाश सराफ, अरविन्द कुमार, रमन लूथरा, हरीश हांडा, सुनील हांडा समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *